चीन की हालत

चीन की हालत 

                   पाकिस्तान का साथ देते देते लगता है चीन भी पाकिस्तानियो के रंग में रंग गया है | भारतीय सेना पर पत्थरबाजी कर के चीनी सेना ने अपने इस रूप को उजागर कर दिया है | अब भारतीय जनता इस घुसपैठ की कोशिश को शत्रुतापूर्ण न माने तो क्या करे ?

                  चीनी सेना ने भारतीय सीमा में अतिक्रमण के लिए १५ अगस्त का दिन ही क्यों चुना ? चीनी सेना ने भारत के लद्दाख सीमा से अतिक्रमण करने की कोशिश की थी 

                  चीन द्वारा भारत में अतिक्रमण करने की घटना से भले ही  चीन मुह चुरा रहा हो पर भारतीय सेना से मुकाबला होने के बाद उसको मुह की खानी भी पड़ी है |

                 चीनी विदेशी मंत्रालय इस घटना से अनभिज्ञता जता कर भारतीयों  की  आँखों  पर धुल नही झोक सकती , लेकिन यह संभव नही है की चीन को उनकी सेना की करतूत पता ना हो कि उन्होने किया क्या है |
क्या भारतीयों का भारतीय होना श्राप है या सरकार अपना काम ठीक से नही कर रही है या भारतीय सेना अपने कर्तव्यो से मुह चुरा रही है बहुत सारे सवाल है मन में लेकिन कुछ का जवाब तो मिल जाता है , जैसे जब भारत का कोई नव जवान सीमा में गोली खाता है तो भारतीय सेना के उपर उगली उठाने को आत्मा इजाजत नहीं देती |
लेकिन जब अपने नेता की और देखता हु तो डर लगता है इस बात से नही की हमारा क्या होगा , डर तो इस बात का है दोस्तों आने वाले भविष्य का क्या होगा 

धन्यवाद 
लेखक 
शिवम् सिंह 

Comments